फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मां पीतांबरा बगलामुखी जयंती पर हुए धार्मिक अनुष्ठान

Sun, 04 May 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 8मां पीतांबरा बगलामुखी जयंती को लेकर यज्ञ करते श्रद्धालु। स्रोत : मंदिर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। शहर के मोहल्ला चौधरीवाड़ा स्थित महात्मा शीतलदास सत्संग भवन में मां पीतांबरा बगलामुखी जयंती पर श्री गणेश पूजन व यज्ञ का आयोजन किया गया। सुबह पूजन के बाद 11108 जलधारा अभिषेक किया गया।
विज्ञापन

तीन दिवसीय समारोह के पहले दिन मुख्य यजमान पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. बनवारी लाल, समाजसेवी अमित यादव, मुकेश शर्मा, कमल सैनी, दिनेश सैनी, प्रतीक कौशिक, नंदलाल, महिपाल सैनी रहे। महंत दुर्गादास के संयोजन में सुबह पूजन के बाद 11108 जलधारा अभिषेक किया गया। महंत दुर्गादास ने बताया कि मध्यप्रदेश के दतिया में स्थापित मां बगुलामुखी सिद्धपीठ के बाद पिछले 8 वर्ष से रेवाड़ी के सत्संग भवन में देवी बगलामुखी की प्रतिमा स्थापित कराई गई है। यहां सुबह शाम भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। इस आयोजन का उद्देश्य मां बगलामुखी के प्रति आस्था को बढ़ाना और उन्हें आने वाले कष्टों से छुटकारा दिलाना है। दिल्ली से मंगाए विशेष फूलों से मंदिर को सजाया गया है। कार्यक्रम का समापन 5 मई को भंडारे के साथ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें