संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के परिसर में महाराजा अग्रसेन पीठ के तहत निर्माणाधीन यज्ञशाला का अवलोकन मंगलवार को कुलसचिव एवं एडवाइजरी कमेटी के सदस्यों ने किया। इसके बाद एडवाइजरी बोर्ड की बैठक हुई। इस दौरान कुलसचिव प्रो. दिलबाग सिंह ने कहा कि सकारात्मक सोच के लिए सामाजिक व धार्मिक कार्य आवश्यक है।
एडवाइजरी कमेटी के सदस्य दुर्गा दत्त गोयल, ब्रिजलाल गोयल, रिपु दमन गुप्ता, मुकेश भट्टे वाला, अशोक सोमानी, डीपी गर्ग ने कुलसचिव प्रो. दिलबाग सिंह के साथ मिल कर यज्ञशाला के निर्माण का एक्शन प्लान तैयार किया। इसके बाद हुई बैठक में पीठ की उपलब्धियोें, ऑनगोइंग प्रोजेक्ट्स और आगे के कार्यक्रमों की चर्चा की गई। कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह ने यज्ञशाला कम मल्टीपरपज स्टेज की उपयोगिता बताई। उन्होेंने कहा कि सामाजिक एवं धार्मिक कार्य समाज को पतन से बचाते हैं।
कुलसचिव एवं अन्य मेहमानों ने राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले भूगोल के विद्यार्थियों को सम्मानित किया। कुलसचिव प्रो. दिलबाग सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। विद्यार्थी कड़ी मेहनत के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कामयाबी हासिल करते हैं। इस अवसर पर भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. विपिन कुमार, फार्मेसी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सुनील कुमार, वाणिज्य विभागाध्यक्ष प्रो. अदिति शर्मा, महाराजा अग्रसेन पीठ इंचार्ज डॉ. ममता अग्रवाल, डॉ. सुशांत यादव, एक्सईएन एसके. यादव, जेई अनिल नैन उपस्थित रहे।
विकसित भारत 2047 विषय पर प्रस्तुत किए शोध पत्र
छात्रा रीमा, ज्योति, रितु एवं स्नेहलता ने गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग की ओर से आयोजित रिसोर्स टेक्नोलॉजी एंड क्लाइमेट ए जियो सस्टेनेबल विजन फाॅर विकसित भारत 2047 विषय पर अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। इसके बाद भूगोल विभाग की छात्रा रीमा, ज्योति, दिव्या ने हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग की ओर से एसोसिएशन ऑफ पंजाब ज्योग्राफर के तत्वावधान में आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लिया। इस प्रतियोगिता में हरियाणा राज्य के लगभग सभी विश्वविद्यालयों से प्रतिभागी शामिल हुए, जिसमें इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय की छात्राएं द्वितीय स्थान पर रहीं। इन छात्राओं ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी भाग लिया। यह प्रतियोगिता एसोसिएशन ऑफ पंजाब ज्योग्राफर द्वारा कंवर सुरजीत सिंह इंस्टीट्यूट फॉर स्पेशल प्लानिंग एंड एनवायरमेंट रिसर्च इंडिया के पंचकूला स्थित कार्यालय में आयोजित हुई थी।