फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म हमें जोड़ने की राह दिखाता है : रामेश्वरदास

विज्ञापन
विज्ञापन
डहीना। गांव दीदोली स्थित सत साहेब कबीरपंथी आश्रम में रविवार को धार्मिक उत्सव और भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया। पूरा कार्यक्रम आध्यात्मिक माहौल में संपन्न हुआ।
विज्ञापन

निर्मोही अखाड़े के महामंडलेश्वर महंत रामेश्वरदास महाराज ने कार्यक्रम में कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में धर्म के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ आपसी भाईचारे को भी मजबूत बनाते हैं।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि धर्म हमें जोड़ने की राह दिखाता है, तोड़ता नहीं। धर्म की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है और इसके लिए हमें सदैव तत्पर रहना चाहिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर बनियानी दादूपंथी आश्रम के महंत गरीबदास महाराज, झिंझर दादूपंथी आश्रम के महंत रूपदास महाराज, सीहा के शंकरदास महाराज और राष्ट्रीय अवॉर्डी शिक्षक जयभगवान खालेटा भी मौजूद रहे। सभी ने अपने विचार रखते हुए समाज में धार्मिक आयोजनों के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें