रेवाड़ी। रेलवे ने गर्मियों की छुट्टियों में यात्रियों के दबाव को देखते हुए पांच जोड़ी ट्रेनों में डिब्बे बढ़ाने का निर्णय ललाय है। इससे गर्मी की छुट्टी में परिवार समेत घूमने जाने वाले लोगों को सुविधा होगी। उन्हें ट्रेनों में सीट मिल सकेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 19611/19614 अजमेर-अमृतसर-अजमेर ट्रेन में अजमेर से 2 से 30 अप्रैल तक और अमृतसर से 3 से 1 मई तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की जाएगी। गाड़ी संख्या 19613/19612 अजमेर-अमृतसर-अजमेर रेलसेवा में अजमेर से 2 से 30 अप्रैल तक और अमृतसर से 3 से 1 मई तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की जाएगी।
विज्ञापन
गाड़ी संख्या 12065/12066 अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-अजमेर जन शताब्दी रेलसेवा में 1 से 30 अप्रैल तक 1 द्वितीय कुर्सीयान श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की जाएगी। गाड़ी संख्या 14717/14718 बीकानेर-हरिद्वार-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से 2 से 30 अप्रैल तक एवं हरिद्वार से दिनांक 3 अप्रैल से 1 मई तक 1 थर्ड एसी व 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढ़ोतरी की जाएगी।
गाड़ी संख्या 12985/12986, जयपुर-दिल्ली सराय- जयपुर डबलडेकर रेलसेवा 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक 1 वातानुकूलित कुर्सीयान श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की जाएगी।