फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के परिवार का दूध बंद करने व पलायान की शिकायत पर गांव पहुंची महिला आयोग की अध्यक्षा रेखा शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। ढाई साल पूर्व सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हुई 12वीं की छात्रा केे परिवार सहित पलायन करने की चेतावनी देने के बाद प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा वीरवार को गांव पहुंची। वह पीड़ित छात्रा के परिवार और ग्रामीणों से मिलीं। उन्होंने सभी से बात कर सुलह कराई। हालांकि उन्होंने इसे सामान्य दौरा बताया है।
विज्ञापन

बता दें कि वर्ष 2018 में जिले के एक गांव निवासी छात्रा को अगवा कर उसके गांव के ही कुछ युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने पीड़िता को नशीला पदार्थ पिला दिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को काबू कर लिया था। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने पीड़ित परिवार का दूध आदि बंद कर दिया था। इसके साथ ही ग्रामीणों द्वारा उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया जा रहा था। जिससे मजबूर होकर पीड़ित परिवार गांव से पलायन करना चाह रहा था। इसकी सूचना मिलते ही राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा वीरवार को गांव में पहुंची। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात करने के बाद ग्रामीणों से बातचीत की और उनकी आपस में बातचीत कराई। इसके बाद ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया।
पीड़ित परिवार को गांव के कुछ लोगों से परेशानी थी, जिन्हें बुलाकर समझा दिया गया है। गांव में मेरा सामान्य दौरा था और सरकार व जिला प्रशासन पीड़िता के साथ है। फिलहाल ऐसी कोई समस्या नहीं है और सब कुछ सामान्य है। महिला उत्पीड़न पर अंकुश लगाने के लिए पहले से ही कानून है। नया कानून बनाने की बजाय लोगों को दिमाग ठीक करने की जरूरत हैं। यह सभी के सामूहिक प्रयास से ही संभव हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रेखा शर्मा, अध्यक्ष महिला आयोग।
--
फोटो-25
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें