संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। रेजांगला ट्रस्ट ने बलिदान परिवार की बालिकाओं के लिए 1.25 लाख रुपये की राशि कर्नल राम सिंह की शताब्दी जयंती पर जारी की। ट्रस्ट के संस्थापक चेयरमैन कर्नल राव राम सिंह की ओर से बलिदानियों के परिवारों की एक-एक बालिका को 5-5 हजार रुपये का किसान विकास पत्र प्रदान किया गया।
सर्व प्रथम इस योजना के तहत रेवाड़ी जिले के बाद हरियाणा और राजस्थान के रेजांगला शहीद परिवारों तक यह सम्मान राशि वितरित की गई। ट्रस्ट के महासचिव नरेश चौहान राष्ट्रपूत ने बताया कि कुमारी प्रिया बलिदान खेमकरण बहेलिय, कुमारी प्राची बलिदान सुल्तान सिंह यादव, कुमारी आन्या बलिदान बलबीर सिंह यादव, कुमारी दीक्षिता बलिदान सूरजनाथ यादव, कुमारी शशि बलिदान तिलक धारी यादव, कुमारी कशिश बलिदान रामफल यादव, कुमारी डोली बलिदान चंद्रभान यादव तथा कुमारी खुशी बलिदान दया राम यादव के बैंक खातों में 5 हजार रुपये की राशि हस्तांतरित भी कर दी गई।
ट्रस्ट द्वारा इस योजना के तहत रेजांगला युद्ध के अलावा अन्य लड़ाइयों में बलिदान हुए हरियाणा प्रदेश के परिवारों की बालिकाओं को भी यह सम्मान राशि देनी शुरू कर दी है।