रेवाड़ी। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन 26 जनवरी को पुलिस लाइन में किया जाएगा। मुख्य अतिथि ध्वज फहराएंगे और मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास मंगलवार को किया जाएगा।
गणतंत्र दिवस समारोह में अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा साथ ही विभिन्न विभागों की झांकियां भी निकाली जाएंगी। इसके लिए सभी संबंधित विभाग तैयारियों में जुट गए हैं और प्रतिभागियों द्वारा समारोह में प्रस्तुत किए जाने वाले देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित मार्च पास्ट व अन्य कार्यक्रमों की रिहर्सल शुरू कर दी गई है।
डीईओ बिजेंद्र हुड्डा ने बताया कि मंगलवार से पुलिस लाइन में परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास किया जाएगा। गणतंत्र दिवस समारोह से संबंधित फुल ड्रेस रिहर्सल 24 जनवरी को आयोजित की जाएगी। जिला मुख्यालय सहित उपमंडल कोसली व बावल में भी गणतंत्र दिवस समारोह मनाया जाएगा।