फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमित योग और संतुलित आहार जरूरी : सूबे सिंह

Sat, 19 Sep 2026 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। हमारा परिवार संस्था के तत्वावधान में स्वस्थ व नशामुक्त रेवाड़ी का आयोजन किया गया। इसमें इंस्पेक्टर सूबे सिंह ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए संयमित दिनचर्या, योग करना और संतुलित आहार लेना जरूरी है।
विज्ञापन

संस्था के संयोजक दिनेश कपूर ने बताया कि हमारा परिवार पिछले आठ वर्षों से रेवाड़ी के नागरिकों को ध्यान, साधना और लाफ्टर थेरेपी के माध्यम से स्वस्थ एवं ऊर्जावान रखने का प्रयास कर रहा है। उनके अनुसार करीब पांच हजार लोग इन कार्यक्रमों का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से लाभ उठा चुके हैं। स्कूल, कॉलेज और अन्य संस्थानों में भी जागरूकता अभियान जारी है।
कार्यक्रम में संस्था की ओर से राम दरबार, शिव परिवार का चित्र और गीता प्रवचन की पुस्तक भेंट की गई। योग्य साथियों को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए गए। व्यापारी नेता ओमप्रकाश गुप्ता, सब इंस्पेक्टर अजय कुमार, हेड कांस्टेबल धीरज कुमार, नवीन कुमार, एसपीओ सुरेश कुमार, ललित कुमार और एएसआई राजीव कुमार ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें