फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: लघु सचिवालय बावल में छत से पानी टपकने से रिकॉर्ड भीगा

Wed, 03 Sep 2025 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
लघु सचिवालय बावल में अंदर आ रहा पानी। संवाद
विज्ञापन
बावल। लगातार हो रही बारिश से लघु सचिवालय की छत से पानी टपकने लगा है जिससे रिकार्ड भीगकर खराब होने लगा है। इसके साथ ही कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सात वर्ष पहले करोड़ों की लागत से तैयार इस भवन की स्थिति खराब हो गई है।
विज्ञापन

पटवारी अशोक ने बताया कि सुबह जब वह कार्यालय पहुंचे तो कमरे की छत से पानी टपक रहा था। इससे अलमारियों में रखा महत्वपूर्ण सरकारी रिकॉर्ड भीग गया। उन्होंने बताया कि पास के कमरों में भी यही स्थिति है।
वहीं रूम नंबर 301 और 302 में बिजली के बोर्ड में पानी पहुंचने से करंट उतरने का खतरा बना हुआ है। कर्मचारी नजदीक जाने से भी डर रहे हैं।
एक अन्य पटवारी ने बताया कि लगातार हो रही बारिश से उनके कार्यालय में भी पानी भरने लगा है, जिससे आवश्यक दस्तावेज खराब हो रहे हैं। इस वजह से आम नागरिकों को कामकाज में भारी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

लघु सचिवालय का शिलान्यास 21 दिसंबर 2018 को किया गया था। सात साल के भीतर ही छत से पानी टपकने लगा है। अब यहां कार्यरत अधिकारी व कर्मचारी जल्द से जल्द भवन की मरम्मत कराने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें