फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में आरबीएस का दबदबा, लड़कियों की टीम बनी विजेता

विज्ञापन
जिलास्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता बच्चों के साथ मौजूद शिक्षक। संवाद - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव जोनियावास स्थित राव बने सिंह मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की की टीम जिलास्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के सराहनीय प्रदर्शन करते हुए अपना दबदबा बनाए रखा। इस दौरान लड़कियों की टीम का फाइनल मुकाबला राजकीय स्कूल नाहड़ व आरबीएस स्कूल के बीच खेला गया। इसमें आरबीएस स्कूल टीम ने एकतरफा जीत हासिल की। वहीं लड़कों की प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आरबीएस स्कूल व राजकीय स्कूल बावल की टीम के बीच खेला गया। इसमें आरबीएस स्कूल की टीम ने बाजी मारी।
विज्ञापन

स्कूल प्रधानाचार्य अनीता यादव ने बताया कि जिलास्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के अंडर-11 वर्ग में स्कूल की लड़कियों व लड़कों की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त स्थान प्राप्त किया है। विजेता टीम के स्कूल पहुंचने पर स्कूल स्टॉफ के सदस्यों ने खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। स्कूल निदेशक रविशंकर व राहुल यादव ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए भविष्य में अच्छा प्रदर्शन करने का आशीर्वाद दिया। विजेता टीम में खिलाड़ी कुणाल, निखिल, मनप्रीत, मनन यादव, मनोज, वंश, अनुज, कनिका, तेजस्वी, सेजल, स्वीटी, रक्षा, सिमरन, सुहाना, प्राची ,निधि, पायल व विधि आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें