रेवाड़ी। हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन के पूर्व जिला प्रधान रविंद्र भाकली को हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। एसोसिएशन के राज्य संरक्षक डॉ. कप्तान व राज्य प्रधान सतपाल सिंह संधु ने सूची जारी की।
रविंद्र भाकली के हसला प्रधान कार्यकाल के दौरान उन्होंने शिक्षक साथियों की बातों को मुखर आवाज देने के साथ अपने निजी कोष से बहुत से अभियान चलाकर अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किए। उन्होंने रेवाड़ी में नकल उन्मूलन अभियान, नामांकन अभियान एवं पौधरोपण आदि अभियान चलाए। एसोसिएशन के पूर्व राज्य प्रधान अनिल यादव, जिला प्रधान मनोज मसानी, खंड प्रधान, प्रमोद यादव, टेकचंद, पतराम, कृष्ण कुमार, करमचंद आदि ने उन्हें बधाई दी। संवाद