फोटो : 29मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा करते भक्तजन। स्रोत : ग्रामीण
कोसली। गांव मलोशियावास स्थित प्राचीन शिव मंदिर में श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता के संग दो दिवसीय भव्य धार्मिक आयोजन के अंतर्गत शिव परिवार की प्रतिमा स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा का शुभ अनुष्ठान संपन्न हुआ। यह आयोजन मंगलवार 22 जुलाई से प्रारंभ होकर बुधवार 23 जुलाई को शिवरात्रि के पावन अवसर पर सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर जिला पार्षद वार्ड नंबर 3 एडवोकेट जीवन हितैषी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। मौके पर सुबे सिंह लंबरदार, जगदीश हलवाई, हरजिंदर पंच, सुबेराम, मास्टर राजवीर व अन्य लोग मौजूद रहे।