गांव मुंडनवास निवासी राठी गैंग के कुख्यात गैंगस्टर चांदराम के पिता पर वीरवार की शाम दो बाइक पर सवार होकर आए चार बदमाशों ने दो फायरिंग कर जानलेवा हमला किया। इस फायरिंग में वह बाल-बाल बच गए। फायरिंग की सूचना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद कसौला थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस को जमीन विवाद में में फायरिंग का अंदेशा है। चांदराम राठी गैंग का कुख्यात शूटर है तथा वर्तमान में जेल में बंद है।
पुलिस के अनुसार चांदराम का पिता पृथ्वी सिंह वीरवार की शाम खाना खाने के बाद घर के बाहर बैठा हुआ था। इसी दौरान कुछ हथियारबंद चार युवक वहां पहुंचे तथा पृथ्वी सिंह पर फायरिंग कर दी। परंतु पृथ्वी सिंह को गोली नहीं लग पाई। हमलावरों में गांव के भी कुछ युवक शामिल बताए जा रहे है। फायरिंग की आवाज सुन कर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो बदमाश फरार हो गए। सूचना के बाद कसौला थाना एसएचओ आइपीएस पूजा वशिष्ठ मौके पर पहुंची तथा बदमाशों की तलाश शुरू की, परंतु उनका कहीं भी पता नहीं लग पाया। बता दें कि एक प्लाट को लेकर चांदराम का अपने ही गांव के कुछ लोगों वे विवाद भी चल रहा है। अंदेशा है कि प्लाट विवाद की रंजिश में ही पृथ्वी सिंह पर गोली चलाई है। पृथ्वी सिंह की ओर से पुलिस को कुछ युवकों के खिलाफ पुलिस को शिकायत भी दी गई है। कसौला थाना पुलिस ने शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है