संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। दिल्ली के नजफगढ़ स्थित आश्रम में आयोजित राष्ट्रीय अस्मिता खेलो इंडिया महिला योगासन लीग 2024-25 का समापन भव्य समारोह के साथ हुआ। खेल मंत्रालय की सचिव डॉ. सुजाता चतुर्वेदी ने सभी एथलीट में नई ऊर्जा का संचार किया।
योगासन लीग में योगासन एथलीट, तकनीकी अधिकारियों, टीएसआर टीम के सदस्यों और टीम प्रबंधकों, कोच एवं सहायक स्टाफ ने हिस्सा लिया। राष्ट्रीय स्तर की महिला लीग के लिए पूरे देश के विभिन्न राज्यों में आयोजित जोनल चैंपियनशिप में 7000 महिला एथलीट ने भाग लिया था, जिनमें चयनित 270 एथलीट ने यहां अपने कौशल का प्रदर्शन किया। योगासन भारत एवं वर्ल्ड योगासन के महासचिव डॉ. जयदीप आर्य ने बधाई दी। योगासन खेल अब एशियन गेम्स 2026 (जापान) में डेमोंस्ट्रेटिव स्पोर्ट्स के रूप में शामिल है और 38वें नेशनल गेम्स में भी इसे प्रतिस्पर्धात्मक खेल के रूप में शामिल किया गया है।
ये रहे विजेता : पारंपरिक योगासन में अनुश्का चटर्जी (पश्चिम बंगाल), सपना पाल (मध्य प्रदेश), आर्टिस्टिक योगासन सिंगल में सीमा नियोपाने (दिल्ली), सर्वश्री मंडल (पश्चिम बंगाल), आर्टिस्टिक योगासन पेयर में निष्ठा गोडबोले और अविका मिश्रा (मध्य प्रदेश), कल्याणीचुटे और छाकुली सेलोकर (महाराष्ट्र), रिदमिक योगासन पेयर में काव्या सैनी और यात्री यशवी (उत्तराखंड), खुशी ठाकुर और गीता अंजली (दिल्ली), आर्टिस्टिक योगासन ग्रुप मे मध्य प्रदेश और राजस्थान की टीमें रहीं।
रामकुमार। - फोटो : रामकुमार। संवाद