फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। महिला थाना पुलिस ने शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला की शिकायत पर उसके पड़ोसी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी युवक की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाला युवक पिछले साल बात कराने के बहाने नवंबर 2020 में उसे शहर के रेलवे रोड स्थित एक होटल में लेकर गया था। वहां पर उसने उसे पीने के लिए कोल्ड ड्रिंक दी, जिसमें कोई नशीला पदार्थ मिलाया हुआ था। उसे पीने के बाद वह बेहोश हो गई, जिसका फायदा उठाते हुए आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया। इस दौरान आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। होश में आने के बाद जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे बदनाम करने और बच्चों को मारने की धमकी दी। डर के मारे उसने किसी को कुछ नहीं बताया। शुक्रवार को दी उसकी शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें