फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चहेतों को टिकट दिलाकर राव ने किया कार्यकर्ताओं का अपमान : सुमेर

Wed, 02 Oct 2024 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 04रेवाड़ी। प्रेसवार्ता कर जानकारी देते सुमेर सिंह तंवर। स्रोत : पीआरओ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के पूर्व महासचिव सुमेर सिंह तंवर ने आरोप लगाते हुए कहा कि राव इंद्रजीत सिंह ने अपने चहेतों को विधानसभा चुनाव के लिए टिकट दिलाकर भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं का अपमान किया है।
विज्ञापन

महाराणा प्रताप चौक स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान सुमेर सिंह ने कहा कि पटौदी विधानसभा क्षेत्र से वह भाजपा के टिकट के दावेदार थे। उनका नाम कई दिनों तक सुर्खियों में था। उन्होंने आरोप लगाया है कि पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर राव के चहेतों को टिकट दिया है। उन्होंने कहा मैं 34 वर्षों से भाजपा से जुड़ा था लेकिन आज खुद को अपमानित महसूस कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि राव ने इंसाफ मंच के अपने चहेतों को टिकट दिलाया है। तंवर ने आरोप लगाते हुए कहा कि राव ने अपनी बेटी आरती सिंह राव को स्थापित करने के लिए पार्टी का बंटाधार कर दिया। उन्होंने कहा कि अटेली में राव इंद्रजीत के खिलाफ माहौल बना है। यह भी आरोप लगाया कि मनोहर लाल ने पटौदी विधानसभा से टिकट दिलवाने के लिए उनकी पैरवी की थी लेकिन राव इंद्रजीत ने पार्टी पर दवाब बनाकर कटवा दिया। इस मौके पर उनके साथ भाजपा पूर्व ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह सैनी, राजन सिंह, केशव चौधरी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें