फोटो : 05रेवाड़ी। जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे चिरंजीव राव। स्रोत : प्रवक्ता
रेवाड़ी। रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी चिरंजीव राव ने मंगलवार को विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने बालावास जमापुर, भूड़ला, ढींगरा गार्डन, आदर्श नगर, सती माता चौक, बंजारवाड़ा में जनसभा को संबोधित किया। चिरंजीव राव ने कहा कि किसानों को एमएसपी नहीं दी गई है। आज किसानों को डीएपी खाद नहीं मिल रही है। सरसों की फसल के लिए डीएपी की जरूरत है लेकिन इसकी किल्लत है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं ने रेवाड़ी को 50 साल पीछे धकेल दिया है। कांग्रेस शासनकाल में रेवाड़ी विकास में आगे था। आज शहर विकास की पटरी से उतर चुका है। संवाद