फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बारिश में बेअसर हुआ रैंप, धारूहेड़ा में घुसा भिवाड़ी का प्रदूषित पानी

Wed, 08 Jul 2026 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
धारूहेड़ा आ रहा भिवाड़ी का दूषित पानी। संवाद
विज्ञापन
धारूहेड़ा। धारूहेड़ा-भिवाड़ी बाईपास पर भिवाड़ी की ओर से आने वाले प्रदूषित पानी को धारूहेड़ा क्षेत्र में प्रवेश करने से रोकने के लिए बनाया गया रैंप बारिश के बाद बेअसर साबित हो रहा है। बारिश के बाद से लगातार बदबूदार और प्रदूषित पानी रैंप के ऊपर से ओवरफ्लो होकर धारूहेड़ा की ओर बह रहा है। इससे स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन


दरअसल भिवाड़ी की ओर से बिना बारिश के भी लंबे समय से जलभराव बना रहता है। औद्योगिक क्षेत्र से निकलने वाला गंदा पानी भी इस समस्या को लगातार बढ़ा रहा है। बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है। प्रदूषित पानी सड़क और आसपास के क्षेत्र में फैल जाता है।

यह स्थान राष्ट्रीय राजमार्ग-919 (रेवाड़ी–पलवल मार्ग) पर स्थित है, जो हरियाणा के लिए एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। जलभराव और प्रदूषित पानी के कारण यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को सड़क जलभराव की वजह से पूरी तरह बंद होने की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दुर्गंध और प्रदूषण से आसपास का वातावरण भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


हरियाणा और राजस्थान सरकारों ने इस समस्या के समाधान के लिए समय-समय पर प्रयास किए गए लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल सका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश की आड़ में औद्योगिक इकाइयों का प्रदूषित पानी क्षेत्र में छोड़ दिया जा रहा है। इसकी जांच कर जिम्मेदार इकाइयों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें