फोटो : 14स्थापना दिवस मनाने के लिए एकत्रित हुए गणमान्य। स्रोत : संस्था
- फोटो : शहर के मेडिकल कॉलेज चौराहे के पास लगा जाम।
रेवाड़ी। सामाजिक संगठन आवाज फाउंडेशन के स्थापना दिवस की 10वीं वर्षगांठ और संस्थापक चेयरमैन रिटायर्ड राजदूत आज़द सिंह तूर के 75वें जन्मदिन पर नाई वाली चौक पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र रंगा लिसानिया और प्रदेश महासचिव सत्यनारायण सांभरिया को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि आरएन पूनिया ने आजाद सिंह तूर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कहा कि उन्होंने पद पर रहते हुए समाजसेवा को प्राथमिकता दी और सेवानिवृति के बाद भी समाजसेवा के उद्देश्य से फाउंडेशन का गठन किया।
श्रीगोपाल दास की ओर से फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र रंगा लिसानिया और प्रदेश महासचिव सत्यनारायण सांभरिया निमोठ को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न प्रदान कर और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
संचालन एडवोकेट राजकुमार जलवा व आलोक भांडोरिया ने किया। इस मौके पर राम सिंह रिटायर्ड असिस्टेंट कमांडेंट, मैनेजर चांदराम, इंस्पेक्टर रवि दत्त, बुधराम पंवार, सुमेर सिंह, अजीत सिंह मौजूद रहे।