फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान का बाजरा कोसली में बेचने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली की अनाज मंडी में चल रही बाजरे की खरीद के दौरान एक फर्म के पास राजस्थान से ट्रैक्टर में बाजरा लेकर पहुंचे दो लोग बाजरा बेचने की फिराक में रंगे हाथों पकड़े गए हैं। ट्रैक्टर से 125 कट्टे बाजरे के बरामद किए गए हैं। मार्केट कमेटी के सचिव बसंत कुमार की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोसली मार्केट कमेटी के सचिव बसंत कुमार के अनुसार शुक्रवार दोपहर बाद टपुकड़ा राजस्थान निवासी सुरेंद्र पुत्र रामप्रसाद अपने एक अन्य साथी के साथ ट्रैक्टर में 125 कट्टे बाजरा कोसली मंडी की फर्म पर लेकर आया। जानकारी के बाद उसे मौके पर पकड़ लिया गया। सचिव के अनुसार फर्म ने यह बाजरा हरियाणा सरकार को बेचने के लिए गलत तरीके से मंगवाया है। जबकि हरियाणा सरकार के आदेशों के अनुसार सरकारी खरीद में केवल हरियाणा के किसानों का ही बाजरा खरीद किया जाना है। बाजरा लाने वाले को सचिव ने पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मार्केट कमेटी के सचिव की शिकायत पर सुरेंद्र व एक अन्य के खिलाफ धारा 188, 34, 420 के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को दोनों को कोसली कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 24 अक्तूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें