फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: राजपूत समाज से जलाया सपा सांसद का पुतला

Fri, 28 Mar 2025 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 14 महाराणा प्रताप चौक पर राजपूत समाज के लोग सपा सांसद रामजीलाल सुमन का पुतला फूंकते हु
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन की ओर से राज्यसभा में राणा सांगा को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में राजपूत समाज के लोगों ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सांसद का पुतला जलाया।
बड़ी संख्या में राजपूत समाज के युवा बावल रोड स्थित महाराणा प्रताप चौक पर एकत्रित हुए ओर विरोध प्रदर्शन करते हुए सांसद का पुतला जलाया। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर रामजीलाल सुमन की ओर से एक महान योद्धा राणा सांगा के बारे में की गई टिप्पणी माफी योग्य नहीं है। अगर सांसद ने माफी नहीं मांगी तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


राजपूत समाज के युवाओं ने कहा कि सांसद सुमन ने देश के गौरव राणा सांगा पर अमर्यादित टिप्पणी करके उनकी देशभक्ति को अपमानित किया है। राणा सांगा की देश के प्रति निष्ठा सभी के लिए प्रेरणा स्त्रोत रही है। समाज के लोगों ने बताया कि राणा सांगा ने अनेक लड़ाइयां लड़ी थी। खानवा का युद्ध बाबर की सेना और महाराणा सांगा के बीच में हुआ था। उस युद्ध में राणा सांगा के शरीर पर 80 घाव लगने के बाद भी बाबर की सेना से वीरता पूर्वक लड़ते रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर पवन चौहान, एडवोकेट देवेंद्र तंवर, प्रदीप तंवर पाडला, एडवोकेट संदीप चौहान, निलेश चौहार कुण्डल, प्रवीण चौहान, राज चौहान, रोहन चौहान, आकाश चौहान, सूरज मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें