संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। गुर्जर समाज के नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट की 24वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को श्रद्धांजलि सभा राजेश पायलट चौक पर आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता गुर्जर समाज के प्रधान चरण सिंह खटाना ने की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि राजेश पायलट किसानों, सैनिकों और युवाओं के हिमायती थे।
श्रद्धांजलि सभा में गुर्जर समाज के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों ने राजेश पायलट को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि राजेश पायलट भारतीय राजनीति की सशक्त आवाज थे। उन्होंने हमेशा किसानों, सैनिकों, युवाओं और वंचित वर्ग के लोगों के हित में काम किया। उनका जीवन समाज सेवा के प्रति समर्पित था।
इस मौकेपर राम सिंह सरपंच, राजेश सरपंच, धर्मेंद्र, राजपाल सरपंच, धर्मवीर सरपंच, बीरेंद्र रावत, लक्खी सरपंच, राहुल, कृष्ण तोंगड़, राज सरपंच, जसवंत छावड़ी मौजूद रहे।