फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने खोली सीवरेज व्यवस्था की पोल.

Tue, 31 May 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में करीब 17 एमएम बारिश दर्ज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शहर में रविवार रात साढ़े ग्यारह बजे शुरू हुई आंधी के बाद सोमवार साढ़े दस बजे तक हुई तेज बरसात ने शहर की सीवरेज व्यवस्था की पोल खोल दी।
विज्ञापन


बारिश से पूरे शहर में हुए जलभराव के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ा। बारह घंटे की बारिश से शहर के पॉश इलाके मॉडल टाऊन, सेक्टर-तीन, सेक्टर-1, राजीव नगर, महाराणा प्रताप  चौक, बावल रोड एवं नागरिक अस्पताल के साथ शहर के अधिकतर हिस्सों में पानी भर गया। रात के समय आंधी के कारण कुछ क्षेत्रों में लोगों को बिजली-पानी संकट का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


मॉडल टाउन और अन्य कॉलोनियों के लोगों ने बताया कि रविवार रात शुरू हुई बरसात ने भीषण गर्मी से लोगों को राहत दिलाने का काम किया है। वहीं क्षेत्र और शहर के अन्य स्थानोंपर पानी भरने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के मुताबिक बरसात सोमवार सुबह तक जारी रही। जिले में करीब 17 एमएम बारिश दर्ज की गई है। बारिश के कारण तापमान में भी 10 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। बारिश के कारण शहर में जलभराव की स्थिति बन गई। शहर के सामान्य अस्पताल व बस स्टैंड बरसाती पानी की निकासी नहीं होने से लबालब भर गए, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें