फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पातल में घुसा पानी, बिजली गुल, रात 9 बजे मंगवाया गया जनरेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी तीन बजे शुरु हुई बरसात इतनी तेज थी कि नागरिक अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में पानी भर गया। बरसाती पानी इलेक्ट्रिक पैनल में जाने से बिजली बंद करनी पड़ी। इसके चलते लेबर रुम व एसएनसीयू में परेशानी का सामना करना पड़ा। पानी नहीं निकलता देख अस्पताल प्रबंधन ने लेबर रुप को इनवर्टर से चलाया तो वहीं एसएनसीयू के लिए रात 9 बजे जनरेटर मंगवाया गया।
विज्ञापन

अस्पातल की पुरानी बिल्डिंग में डिलीवरी कक्ष व नवजात कमजोर बच्चों की देखभाल के लिए बनाया गया एसएनसीयू संवेदनशील है। यहां पर जरा सी भी लापरवाही जच्चा व बच्चा की जिंदगी के लिए खतरा बन सकती है। शनिवार को तेज बरसात ने अस्पताल प्रबंधन की चिंता बढ़ा दी। पूरे अस्पताल में पानी भरने से व्यवस्था बिगड़ गई। शाम 6 बजे गुल हुई बिजली सप्लाई ट्रामा सेंटर में रात 8 बजे 40 मिनट पर शुरू हो सकी। इस दौरान पूरा अस्पताल प्रबंधन व्यवस्थाओं में जुटा रहा, लेकिन बड़ा सवाल है कि बरसात से पहले समस्या से निपटने के लिए इंतजाम क्यों नहीं किए गए।
सचिवालय में भी दो घंटे रही बिजली गुल
शहर का सचिवालय बिजली निगम की हॉट लाइन से जुड़ा हुआ है। यहां पर लगभग सभी विभागों के दफ्तर होने के साथ ही डीसी, एसपी व अन्य अधिकारियों के आवास हैं। बावजूद इसके शाम यहां पर भी शनिवार को करीब 2 घंटे तक बिजली गुुल रही। अस्पताल व अन्य कई जगहों पर लाइट व्यवस्था नहीं होने से डीसी भी अधिकारियों को फटकार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें