फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे रोड करना पड़ा बंद

Tue, 07 Jul 2026 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। मंगलवार को हुई तेज बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में भारी जलभराव हो गया। रेलवे रोड पर पानी का स्तर काफी बढ़ने से सुरक्षा के मद्देनजर मार्ग को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। शहर के मॉडल टाउन में भी सड़कों पर पानी भर गया। इससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जलभराव को लेकर आम आदमी पार्टी नेता सतीश यादव ने नगर परिषद और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि शहर में नालों की सफाई के दावे किए गए थे लेकिन पहली ही बारिश ने सभी दावों की पोल खोल दी। वहीं राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने भी जल निकासी व्यवस्था को लेकर प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि बारिश से पैदा हुई स्थिति यह साबित करती है कि मानसून से पहले आवश्यक तैयारियां नहीं की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें