फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे में भर्ती कराने के नाम पर पैसे की ठगी करने के मामले में फरार उद्धोषित अपराधी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली थाना पुलिस ने रेलवे में भर्ती कराने के नाम पर पैसे लेकर ठगी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे उद्घोषित अपराधी को प्रोडेक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अपराधी की पहचान भिवानी जिले के बडसी निवासी पंकज गुप्ता के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जांचकर्ता ने बताया कि डिप्टी प्रसाद निवासी झाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वर्ष 2014 में डहीना निवासी गौरव ने उसके बेटे को रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर 12 लाख रुपये ठग लिए थे। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस 3 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। एक आरोपी को वीरवार को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें