रेवाड़ी। ऑल इंडिया रेलवे फेडरेशन के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा और नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एंप्लॉयज यूनियन के महामंत्री मुकेश माथुर के नेतृत्व में जयपुर जोन के सभी मंडलों और शाखा और स्टेशनों पर रेल कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान कर्मचारियों ने आठवां वेतन आयोग लागू करने के लिए जल्द कमेटी गठित करने सहित कई मांगें उठाईं।
स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म संख्या एक पर एनडब्ल्युआरईयू बीकानेर मंडल के सहायक मंडल मंत्री देवेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में रेलकर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की।
रेल कर्मियों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया और अपनी अनेकों मांगों को लेकर नारेबाजी जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान एनडब्ल्यूआरईयू बीकानेर मंडल के सहायक मंडल मंत्री देवेंद्र सिंह यादव ने कर्मियों की मांगों से अवगत कराते हुए बताया कि यह प्रदर्शन रेलकर्मियों की जायज मांगों को लेकर किया गया है।
इस मौके पर मुकेश यादव, अध्यक्ष रेवाड़ी शाखा, कार्यकारी सचिव गुलशन कुमार, सहायक सचिव नवीन कुमार, संदीप गुर्जर, सर्वेश कुमार, पंकज घई, प्रमोद कुमार जेई, मुख्य फार्मासिस्ट अवतार सिंह गिल, जयपाल जांगिड़, कुलदीप, भवानी सिंह, एमसीएफ नरेश, धर्मसिंह, पवित्रे, कविता शर्मा ओएस, परमजीत यादव, अनूप यादव, क्लर्क संदीप, दिनेश सीबीएस दीपक यादव आदि मौजूद रहे।