फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 100 मीटर दौड़ में सुरेश प्रथम, मनीषा रही द्वितीय

Wed, 08 Jan 2025 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
पीएम श्री स्कूल में आयोजित खेल प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
बावल। कस्बा स्थित पीएम श्री स्कूल में बाल एवं महिला विभाग की तरफ से एक दिवसीय महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें ब्लॉक की लड़कियो और महिलाओं ने भाग लिया। सीडीपीओ राधा यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को एक दिवसीय खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें 18 वर्ष से 30 वर्ष की लड़कियों के लिए दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई।
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ में सुरेश प्रथम, मनीषा दूसरे, कविता तृतीय स्थान पर रही। 300 मीटर में नेहा प्रथम, निर्मला दूसरे, सोना तीसरे, 400 मीटर में सोनिका प्रथम, मोनिका दूसरे, कविता और विशाखा तीसरे स्थान पर रही। 30 से 45 तक आयु की महिलाओं की भी प्रतियोगिता करवाई गई।
विजेता को 2100 रुपये, उपविजेता को 1100 और तीसरे स्थान पर रहने वाली प्रतिभागी को 750 रुपये पुरस्कर स्वरूप मिलेंगे। इस अवसर पर कमलेश, स्नेहलता, सुदेश सहित आसपास के गावों के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें