फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ऑटोमैटिक सिग्नल प्रणाली और तकनीकी कार्य के कारण रेल यातायात रहेगा प्रभावित

Thu, 30 Jan 2025 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल पर हिरनौदा-फुलेरा-भांवसा स्टेशनों के मध्य ऑटोमैटिक सिग्नल प्रणाली कार्य, गहलोता-मण्डावरिया रेल खंड पर ब्रिज संख्या 270, मण्डावरिया-किशनगढ रेल खंड पर ब्रिज संख्या 279 व नरेना यार्ड में तकनीकी कार्य के कारण 2 फरवरी (रविवार) को ब्लॉक लिया जा रहा है।
विज्ञापन

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के अनुसार कृष्ण कुमार मीणा ने बताया कि गाड़ी संख्या 22985, उदयपुर सिटी -दिल्ली सराय एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 2 फरवरी को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 22986, दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 2 फरवरी को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 09635, जयपुर-रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवा 2 फरवरी को रद्द रहेगी।
जानें...किस दिन कौन सी ट्रेन रद्द रहेंगी
दिन ट्रेन
2 फरवरी गाड़ी संख्या 09636, रेवाडी-जयपुर स्पेशल रेलसेवा
2 फरवरी गाड़ी संख्या 19617, मदार-रेवाडी रेलसेवा
02 फरवरी गाड़ी संख्या 14321, बरेली-भुज एक्सप्रेस
03 फरवरी गाड़ी संख्या 14322, भुज-बरेली एक्सप्रेस
03 फरवरी गाड़ी संख्या 19620, रेवाड़ी-फुलेरा रेलसेवा
-

आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)

गाड़ी संख्या 12413, अजमेर-जम्मूतवी रेलसेवा दिनांक 1 फरवरी व 2 फरवरी को अजमेर के स्थान पर खातीपुरा से प्रस्थान करेगी अर्थात् यह रेलसेवा अजमेर -खातीपुरा स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 12414, जम्मूतवी-अजमेर रेलसेवा जो दिनांक 31 जनवरी व 1 फरवरी को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा खातीपुरा तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा खातीपुरा-अजमेर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 19620, रेवाड़ी-फुलेरा रेलसेवा जो दिनांक 1 फरवरी व 2 फरवरी को रेवाड़ी से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा पीपली का बास तक संचालित होगी अर्थात यह रेलसेवा पीपली का बास-फुलेरा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 19619, फुलेरा- रेवाड़ी रेलसेवा 1 और 2 फरवरी को फुलेरा के स्थान पर पीपली का बास से संचालित होगी अर्थात यह रेलसेवा फुलेरा -पीपली का बास के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 19618, रेवाड़ी-मदार जं. रेलसेवा दिनांक 2 फरवरी को रेवाड़ी से प्रस्थान करेगी वह पीपली का बास स्टेशन तक संचालित होगी। यह रेलसेवा पीपली का बास -मदार जं. स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें