संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल स्थित दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन पर न्यू इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग पैनल को नॉन इंटरलाकिंग कार्य किया जा रहा है। इसके चलते रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी।
बरेली-न्यू भुज ट्रेन 27 व 28 जुलाई को बरेली से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग दिल्ली, दिल्ली किशनगंज, दयाबस्ती से होकर जाएगी। भुज-बरेली ट्रेन 26 व 27 जुलाई को भुज से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग पटेल नगर-दयाबस्ती-दिल्ली किशनगंज-दिल्ली होकर संचालित होगी।
बाड़मेर-जम्मूतवी ट्रेन 21 से 28 जुलाई तक बाडमेर से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग पटेल नगर-दयाबस्ती-दिल्ली किशनगंज-दिल्ली होकर संचालित होगी। जम्मूतवी-बाड़मेर ट्रेन जो 26 व 27 जुलाई को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन रेलसेवा परिवर्तित मार्ग दिल्ली-दिल्ली किशनगंज-दयाबस्ती-पटेल नगर होकर संचालित होगी।
साबरमती-दिल्ली ट्रेन 23 से 27 जुलाई तक साबरमती से प्रस्थान करेगी और परिवर्तित मार्ग पटेल नगर-दयाबस्ती-दिल्ली किशनगंज-दिल्ली से होकर संचालित होगी। दिल्ली- साबरमती ट्रेन 26 से 28 जुलाई तक दिल्ली से प्रस्थान करेगी। यह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग दिल्ली-दिल्ली किशनगंज- दयाबस्ती- पटेलनगर होकर संचालित होगी।
जैसलमेर-दिल्ली ट्रेन 26 व 27 जुलाई को जैसलमेर से प्रस्थान करेगी और परिवर्तित मार्ग पटेल नगर-दयाबस्ती-दिल्ली किशनगंज-दिल्ली होकर संचालित होगी। भुज-बरेली रेलसेवा 25 जुलाई को भुज से प्रस्थान करेगी और पटेल नगर-दयाबस्ती-दिल्ली किशनगंज-दिल्ली होकर संचालित होगी।
मुजफ्फरपुर-पोरबंदर ट्रेन 27 जुलाई को मुजफ्फरपुर से प्रस्थान करेगी और दिल्ली-दिल्ली किशनगंज- दयाबस्ती- पटेल नगर होकर संचालित होगी। दयपुर सिटी-न्यू जलपाईगुड़ी ट्रेन जो 26 जुलाई को उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग पटेल नगर-दयाबस्ती-दिल्ली किशनगंज- दिल्ली होकर संचालित होगी।
दिल्ली-बाड़मेर ट्रेन 22 जुलाई को दिल्ली से प्रस्थान करेगी और परिवर्तित मार्ग दिल्ली-दिल्ली किशनगंज- दयाबस्ती- पटेल नगर होकर संचालित होगी। दिल्ली-रेवाड़ी रेलसेवा 21 से 23 जुलाई तक दिल्ली से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग दिल्ली-दिल्ली किशनगंज- दयाबस्ती- पटेल नगर होकर संचालित होगी।
सियालदाह-बीकानेर ट्रेन परिवर्तित मार्ग से चलेगी
सियालदाह-बीकानेर ट्रेन 23 व 27 जुलाई को सियालदाह से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग नई दिल्ली-दिल्ली किशनगंज-दयाबस्ती-पटेलनगर होकर संचालित होगी। हावड़ा-बाड़मेर ट्रेन 22 व 25 जुलाई को हावड़ा से प्रस्थान करेगी। यह दिल्ली-दिल्ली किशनगंज- दयाबस्ती- पटेलनगर होकर संचालित होगी। बीकानेर-हावड़ा ट्रेन 24 जुलाई को बीकानेर से प्रस्थान कर परिवर्तित मार्ग पटेल नगर-दयाबस्ती-दिल्ली किशनगंज-दिल्ली होकर संचालित होगी। जम्मूतवी-अजमेर ट्रेन जो 23 से 27 जुलाई तक जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी और दिल्ली-दिल्ली किशनगंज- दयाबस्ती- पटेलनगर होकर संचालित होगी।