रेवाड़ी। साइबर अपराध रोकने के लिए जीआरपी रेवाड़ी द्वारा रेलवे परिसर में वीरवार को रेल यात्रियों को जागरूक किया गया। एसएचओ भूपेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में एसआई नवीन कुमार ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के साथ किसी भी प्रकार से साइबर अपराध होता है तो तुरंत पुलिस की अपराध शाखा के हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर तुरंत कर अपराध को रोकने में सहयोग करें। यात्रियों को साइबर अपराध के बारे में जानकारी देते हुए इन अपराधों से स्वयं से दूर रखने और अपराध होने पर उनसे बचाव के बारे में जागरूक किया गया।
जीआरपी एसएचओ भूपेंद्र सिंह ने इनके अतिरिक्त इस आयोजन में आईटी एक्ट के संबंध में जानकारी देकर भी जागरूक किया। उन्होंने बताया कि यदि किसी भी व्यक्ति के साथ ऑनलाइन ठगी हो जाती है, तो वे तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर ठगी के संबंध में जानकारी मुहैया करवाएं, ताकि साइबर क्राइम पर नकेल कसी जा सकें। इस अवसर पर एसआई नवीन कुमार, एएसआई राजबीर, महिला एएसआई उर्मिला, कांस्टेबल अजय, पवन, अनिता, पूनम, बिंदु कुमारी सहित जीआरपी स्टाफ उपस्थित रहा।