फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: राहुल बने बार काउंसिल अनुशासन एवं सतर्कता कमेटी के सदस्य

Wed, 05 Nov 2025 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 28एडवोकेट राहुल चौधरी को नियुक्ति पत्र सौंपते मिंदरजीत यादव। स्रोत : एसोसिएशन
विज्ञापन
रेवाड़ी। बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा के पूर्व चेयरमैन एवं सदस्य एडवोकेट मिंदरजीत यादव मंगलवार को रेवाड़ी पहुंचे। यहां उन्होंने एडवोकेट राहुल चौधरी को बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा की अनुशासन एवं सतर्कता कमेटी का को-ऑप्टेड सदस्य नियुक्त किया।
विज्ञापन

एडवोकेट मिंदरजीत यादव ने बताया कि राहुल चौधरी चरखी दादरी जिला न्यायालय में अधिवक्ता हैं। उन्होंने कहा कि राहुल की यह नियुक्ति युवा अधिवक्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है और इससे अधिवक्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। उनकी इस उपलब्धि से चरखी दादरी जिले के अधिवक्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।
उन्होंने बताया कि हाल ही में रेवाड़ी से एडवोकेट संजय सिंह यादव और नारनौल से एडवोकेट सरजीत यादव को भी इसी कमेटी में सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन

मिंदरजीत यादव ने कहा कि बार काउंसिल की अनुशासन एवं सतर्कता कमेटी वकीलों की गरिमा और पेशे की शुचिता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
इस अवसर पर गौरव जैन, प्रवीण फौगाट, निर्मल यादव, जतिन बूरा एडवोकेट सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे। वहीं, रेवाड़ी बार के प्रधान विश्वामित्र यादव, बावल बार के पूर्व प्रधान नितिन कौशिक सहित अनेक अधिवक्ताओं ने राहुल चौधरी को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें