रेवाड़ी। जिला स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिताओं के चौथे दिन बुधवार को प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। क्वाड्स स्केटिंग में अंडर-14 बालिका वर्ग में सीआर इंटरनेशनल स्कूल बावल की पूर्वी ने प्रथम, राज स्कूल की मानवी ने द्वितीय और डीपीएस रेवाड़ी की तान्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
अंडर-17 बालिका वर्ग में डीपीएस स्कूल की आरवी प्रथम, डीपीएस स्कूल की गुनीत द्वितीय और जेपीएस की सारा तृतीय रहीं। अंडर-19 बालिका वर्ग में डीपीएस रेवाड़ी की पारिश्का व भूमिका ने क्रमश: प्रथम व द्वितीय, जबकि आरपीएस धारूहेड़ा की पिहू शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया।