फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पंजाबी बिरादरी वैवाहिक परिचय सम्मेलन 6 अप्रैल को

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। पंजाबी बिरादरी के लड़के व लड़कियों का तीसरा वैवाहिक परिचय सम्मेलन 6 अप्रैल को मॉडल टाउन स्थित राधा कृष्ण मंदिर में किया जाएगा। सम्मेलन का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। पंजाबी बिरादरी के प्रधान प्रेमनाथ गेरा ने बताया कि सम्मेलन में रेवाड़ी के साथ गुड़गांव, दिल्ली, अलवर, जयपुर व अन्य दूर-दराज के इलाकों से लड़के-लड़कियों के फार्म प्राप्त हुए हैं। हमारा प्रयास है कि एक स्थान पर विवाह योग्य लड़के-लड़कियों के सुविधानुसार अधिक से अधिक संजोग बने। पहले संयुक्त परिवार होते थे। रिश्ते परिवारों में ही आपस में मिल जाते थे। इस समस्या को देखते हुए पंजाबी बिरादरी ने इस सम्मेलन के माध्यम से एक अच्छा विकल्प देने का प्रयास किया है।
विज्ञापन

प्रधान प्रेमनाथ गेरा ने बताया कि इस अवसर पर राधा कृष्ण मंदिर में एक निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मातृका अस्पताल रेवाड़ी के डॉक्टर एसपी सिंह के नेतृत्व में उनकी टीम द्वारा ईसीजी, शुगर, बीपी की निशुल्क जांच की जाएगी। निशुल्क हृदय रोग जांच शिविर का समय सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। कार्यक्रम में पूर्व नगर परिषद प्रधान हरीश अरोड़ा, पंचनद के जिला प्रधान केशव चौधरी, दिनेश कपूर, अनिल अरनेजा, किशोर सरपंच, हनी सरपंच, विजय ढींगरा, शशि जुनेजा, अशोक जुनेजा, अभिषेक झांब, नम्रता सचदेवा, नरेंद्र सहगल, रमेश सहगल, तिलगुन खन्ना, घनश्याम बत्रा, ऋषिपाल ढींगरा, गुरुमुख अनेजा, जतिन चावला, ललित वाधवा, एडवोकेट हेमंत लूथरा, एडवोकेट जिमी सचदेवा, सीएम मनीष चक्रवर्ती, नंदलाल ढींगरा, किशनलाल मेहता, इंद्रजीत कुमार, कृष्ण लाल दुआ, धारी अरोड़ा, संजय चांदना व साथी सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें