शिकायत के अगले ही दिन नरेंद्र एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने दिल्ली गए जहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह जल आपूर्ति विभाग में पंप ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे।
पंप ऑपरेटर पहले से ही हृदय रोग से पीड़ित बताए जा रहे हैं। हालांकि परिजन इस मौत को संदिग्ध मानते हुए जांच की मांग कर रहे हैं। इसी कारण शव को रेवाड़ी लाकर पोस्टमार्टम कराया गया जो पुलिस की मौजूदगी में पूरा हुआ।
पोस्टमार्टम के दौरान नागरिक अस्पताल में दोनों पक्षों के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। किसी भी स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस टीम तैनात रही।माडल टाउन थाना के प्रभारी रतनलाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।