रेवाड़ी। पॉलिटेक्निक के छात्र ने अपने सहपाठी के गर्दन पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। अभी हमले के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। सदर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव कालाका निवासी मनजीत (22) लिसाना के पॉलिटेक्निक का छात्र है।
वीरवार को वह छुट्टी के बाद एक ही स्कूटी पर अपने दोस्त के साथ सवार होकर घर आ रहे थे। मनजीत स्कूटी चला रहा था और दोस्त पीछे बैठा था। रास्ते में अचानक बैग से धारदार हथियार निकालकर दोस्त ने मनजीत की गर्दन पर हमला कर दिया। इसके बाद वह मौके से भाग गया।
सदर थाना एसएचओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि अभी मामले की जांच की जा रही है। शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।