रेवाड़ी। लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर में पुलिस अधीक्षक व एडीसी ने लोगों की शिकायतें सुनीं। इसमें बिजली, पेयजल, जर्जर सड़कों की मरम्मत, जल निकासी से जुड़ी शिकायतें आईं।
एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा और एडीसी राहुल मोदी ने अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। एडीसी राहुल मोदी ने कहा कि नागरिकों का जीवन सरल और सुगम बनाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।
ॉशिविर में शक्ति नगर पार्ट-2 में सीवरेज जाम, बैरियावास के दिव्यांग सत्यवीर को बैटरी ट्राई साइकिल उपलब्ध कराने, भाड़ावास में बिजली बोर्ड के पास अवैध अतिक्रमण हटाने तथा सेक्टर-3 हाउसिंग बोर्ड की ग्रीन बेल्ट से कब्जा हटाकर जलभराव की समस्या दूर करने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों को सभी मामलों का समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान एसडीएम सुरेश कुमार, सीटीएम जितेंद्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।