फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बिजली फीडर चालू करा कर 100 से अधिक गांवों को दी राहत

Sat, 24 Oct 2026 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
बिजली स्टेशन का जायजा लेते डीसी-एसपी। स्रोत : प्रशासन
विज्ञापन
रेवाड़ी। बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के बीच बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुचारू कराने में डीसी और एसपी भी फील्ड में उतर आए हैं। दोनों अधिकारियों ने बिजली सब स्टेशनों का जायजा लिया। पुलिस की मदद से ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभावित बिजली आपूर्ति को बहाल कराने का प्रयास किया जा रहा है। 24 घंटे में 20 से अधिक बिजली फीडरों को चालू कराने में पुलिस ने मदद की। कुल 100 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति कराई गई।
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल सहित अन्य आवश्यक सेवाएं प्रभावित हो रही थीं। ऐसे में पुलिसकर्मियों ने बिजली व्यवस्था को सुचारु कराने के लिए प्रयास किया।
तकनीकी फॉल्ट दूर करने के लिए पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त जूनियर इंजीनियरों, बिजली विभाग के अन्य कर्मचारियों और तकनीकी जानकारी रखने वाले लोगों की मदद ले रहे हैं। कुछ स्थानों पर पुलिसकर्मियों ने खुद भी बिजली आपूर्ति बहाल कराने के प्रयास किया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि बिजली व्यवस्था बहाल कराने के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर भी ध्यान दिया जा रहा है। तकनीकी बाधाओं को दूर करने के लिए संबंधित जानकारों को मौके पर बुलाकर काम कराया जा रहा है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में जल्द से जल्द आपूर्ति सामान्य हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें