महाराणा प्रताप पार्क में बैठक करते सवर्ण समाज। स्रोत : समाज
- फोटो : आईआईए के चेयरमैन उदित आजाद।
धारूहेड़ा। सेक्टर-6 स्थित महाराणा प्रताप पार्क में सवर्ण समाज की बैठक रविवार को हुई। इसमें यूजीसी के नियमों में बदलाव की आलोचना की गई।
बैठक में वक्ताओं ने इस कानून को वापस लेने की मांग की। राजपूत महासभा के अध्यक्ष चरण सिंह ने कहा कि सवर्ण समाज हमेशा राष्ट्रहित में खड़ा रहा है लेकिन किसी भी अन्यायपूर्ण कानून को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
वीर सिंह राणा, लाल राजपूत, जितेंद्र सिंह नेगी, जितेंद्र सिंह छोकर, राजपाल सिंह तोमर, रण सिंह शेखावत, दीपक तिवारी और डॉ. राजकुमार यादव ने भी संबोधित किया।