फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा-जजपा सरकार पर घोटाले के आरोप लगाकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कैप्शन नंबर 12 रेवाड़ी। प्रदेश सरककार के भ्रष्टाचार के विरोध में ज्ञापन सौंपने जाते कांग्रेस कार? - फोटो : Rewari
विज्ञापन
हरियाणा की भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार पर भ्रष्टाचार व घोटालों के आरोप लगाते हुए पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने वीरवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। यादव ने कहा कि पूरी दुनिया जब कोरोना से लड़ रही थी, उस समय हरियाणा में उच्च पदों पर बैठे लोग शराब व रजिस्ट्री घोटाले को अंजाम देने में लगे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब भाजपा-जजपा की गठबंधन सरकार असली गुनहगारों और चहेते शराब माफिया को बचाने में लगी हुई है। इसलिए शराब और रजिस्टरी घोटाले के असली गुनहगारों तक पहुंचने के लिए हाई कोर्ट के सिटिंग जज से जांच करवाई जानी चाहिए। इसके अलावा दोनों विभाग के मंत्रियों को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए, तभी इन घोटालों की जांच संभव है। प्रदर्शन के दौरान पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. एमएल रंगा सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा सरकार के 6 साल के शासन में कई घोटाले
उन्होंने कहा कि इसी तरह रजिस्टरी घोटाले में भी भाजपा सरकार की पोल खुल चुकी है। सरकार का ध्यान जनता की समस्याओं की ओर न होकर अपनी जेब भरने में है। पिछले 6 वर्षों के दौरान इस सरकार में कई घोटाले हुए हैं। इन घोटालों में धान खरीद घोटाला, अरावली भूमि उपयोग घोटाला, खनन घोटाला, रोडवेज किलोमीटर योजना घोटाला, एचएसएससी भर्ती घोटाला, एससी छात्रवृत्ति घोटाला व बिजली मीटर घोटाला शामिल हैं। यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था। जबकि आज की स्थिति यह है कि भारत का युवा 45 साल की सबसे ज्यादा बेरोजगारी का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस की मांग
अपने ज्ञापन में कांग्रेस ने एम्स निर्माण, रेवाड़ी की सभी डिस्टीब्यूटरियों की टेल तक पानी पहुंचाने, रेवाड़ी में कपास खरीद के लिए सीसीआई (कॉटन कॉरपोरेशन आफ इंडिया) का केंद्र हो, बुढ़ापा पेंशन के लिए जो बड़ा प्रोफार्मा किया है उसको ठीक किया जाए व व्यापारी भाइयों के लिए जीएसटी का सरलीकरण की मांगें की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें