फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस और बलरामपुर घटना के विरोध में धारूहेड़ा में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
हाथरस की घटना के विरोध में धारूहेड़ा में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते विभिन्न संगठनों के लोग। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहीद भगत सिंह यादगार कमेटी धारुहेड़ा और अपना समाज संगठन ने हाथरस व बलरामपुर सामूहिक दुष्कर्म हत्याकांड के खिलाफ शुक्रवार को प्रदर्शन कर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान शहीद भगत सिंह चौक पर हैवानियत की शिकार दोनों बेटियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रदर्शनकारियों को कामरेड रमेश चंद्र एडवोकेट, राकेश सैनी, हरिनारायण प्रजापत, श्याम मूर्ति, दयाराम सिंधु, आरके बलवाड़िया, मीर सिंह चावरिया, रोहताश सिंह, तेज सिंह शोर्य, आरएन सागर आदि ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह विभित्स घटना सभ्य समाज पर कलंक के समान है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि हाथरस व बलरामपुर सामूहिक दुष्कर्म व मर्डर में शामिल दरिंदों को फांसी दी जाए और सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें