फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीम की हत्या मामले में पिता-पुत्र सहित पांच नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव मुंडनवास में वीरवार रात को 22 वर्षीय युवक की गोली मारकर की गई हत्या के पीछे करीब 25 साल पूर्व की रंजिश बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार पर आरोपी पक्ष के एक व्यक्ति की हत्या का आरोप था, लेकिन ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद मामले को गांव में निपटा दिया गया था। फिलहाल कसौला थाना पुलिस ने लालचंद की शिकायत पर पिता-पुत्र सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बता दें कि गांव मुंडनवास निवासी करीब 22 वर्षीय भीम सिंह वीरवार रात को करीब सात बजे खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रहा था। इसी बीच कुछ बदमाश आए तथा उस पर ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। शुक्रवार को पुलिस ने नागरिक अस्पताल से शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने लालचंद की शिकायत पर पांच ग्रामीण बिन्नी, नेपाल, राजबीर, कृष्ण व सुनील के खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
दूसरे दिन भी नहीं लगा आरोपियों का सुराग
घर के बाहर टहल रहे युवक की हत्या के मामले में वारदात के दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली है। पुलिस अभी तक आरोपियों का सुराग नहीं लगा सकी है। हालांकि पीड़ित परिवार ने जिन लोगों पर आरोप लगाए है उनमें कितनी सच्चाई है यह जांच का विषय है। लेकिन पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है।
विज्ञापन

योजना के तहत दिया वारदात को अंजाम
बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने से पूर्व गांव की बिजली सप्लाई को काट दिया गया था, ताकि वारदात को अंजाम देने के बाद आसानी से फरार हो सके।
25 साल पहले हुए मर्डर की रंजिश
बताया जा रहा है कि 25 साल पहले मुंडनवास में एक व्यक्ति का मर्डर हुआ था। मर्डर का आरोप मृतक के परिवार वालों पर लगा था। पीड़ित परिवार ने उसी मर्डर की रंजिश में भीम सिंह की हत्या को अंजाम देने की संभावना जताई है।
कसौला थाना प्रभारी मदन लाल ने कहा कि पांच लोगों पर नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें