फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नए पोर्टल की तकनीकी खामियों के विरोध में दिया धरना

Fri, 28 Aug 2026 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
मांगों को लेकर धरना देते पटवारी-कानूनगो। संवाद - फोटो : टूंडला के स्टेशन रोड पर बरसात के दौरान गुजरते वाहन संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। राजस्व विभाग में जमाबंदी एवं इंतकाल के लिए लागू किए गए नए पोर्टल में आ रही तकनीकी और अभिलेख संबंधी समस्याओं के विरोध में दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन की ओर से सांकेतिक धरना दिया गया। एसोसिएशन ने सरकार और विभाग के समक्ष विभिन्न मांगें रखते हुए इनके शीघ्र समाधान की मांग की।
विज्ञापन

जिला प्रधान रणबीर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित धरने में पटवारियों और कानूनगो ने कहा कि नए पोर्टल में तकनीकी दिक्कतों के कारण राजस्व संबंधी कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
उन्होंने पोर्टल की सभी तकनीकी समस्याओं का जल्द समाधान करने, स्वचालित इंतकाल में गलत प्रविष्टि होने पर इसकी जिम्मेदारी सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की तय करने तथा तहसीलों में ऑनलाइन कार्य के लिए पर्याप्त कंप्यूटर और सर्वे के लिए टैब उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही नए पोर्टल को लागू करने से पहले संशोधित भूमि अभिलेख नियमावली जारी करने की मांग भी रखी गई।
विज्ञापन

एसोसिएशन ने डिजिटल फसल सर्वे को अन्य राज्यों की तर्ज पर निजी एजेंसी से करवाने अथवा इसकी सीमा न्यूनतम 150 मीटर करने, फेस ऑथेंटिकेशन की व्यवस्था हटाने तथा गिरदावरी से संबंधित सरकारी कार्यों के लिए डिजिटल फसल सर्वे के आंकड़ों का ही उपयोग करने की मांग की।
धरने को पूर्व जिला प्रधान बलजीत सिंह, नंबरदार एसोसिएशन के प्रधान उदय राज राव, तहसील प्रधान जसवंत सिंह, अर्जुन सिंह नंबरदार, धर्मबीर सिंह, सुंदर लाल, दयानंद नंबरदार, प्रदेश संयोजक नंबरदार वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा सतीश तथा पेंशन बहाली संघर्ष समिति के जिला प्रधान राजबीर यादव समेत अन्य पदाधिकारियों ने समर्थन दिया।
इस अवसर पर जिला सचिव नवीन यादव, मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह, उपप्रधान हेमंत, कोषाध्यक्ष सुधीर, ऑफिस कानूनगो राकेश यादव, नरेंद्र कानूनगो, रामनिवास कानूनगो, संजय लाम्बा, सुखपाल सहित पटवारी एवं कानूनगो मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें