फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रामगढ़ भगवानपुर अस्पताल निर्माण को लेकर धरना जारी

Wed, 04 Mar 2026 02:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। रामगढ़ भगवानपुर अस्पताल बनाओ संघर्ष कमेटी के तत्वावधान में चल रहा धरना आंदोलन 260वें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता रोशन सिंह ने की। धरना स्थल पर कमेटी के दिवंगत प्रधान लाल सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

लाल सिंह का निधन 2 मार्च को हुआ था। उपस्थित सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कमेटी ने निर्णय लिया कि लाल सिंह की स्मृति में 6 मार्च को दोपहर 1 बजे धरना स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा।
बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि 22 मार्च को संघर्ष कमेटी की ओर से एक रक्तदान शिविर लगाया जाएगा जिसमें 100 यूनिट रक्त एकत्रित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। कमेटी सदस्यों ने कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री के साथ हुई वार्ता से कुछ उम्मीद जगी है लेकिन जनता मांग पूरी होने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघर्ष कमेटी ने स्पष्ट किया कि अस्पताल निर्माण की मांग पूरी होने तक आंदोलन लगातार जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें