फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी सौहार्द का प्रतीक है होली : अमित स्वामी

Wed, 04 Mar 2026 02:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
धोलिया कुआं चौक स्थित होली कार्यक्रम मनाते लोग। स्रोत : एसोसिएशन
विज्ञापन
रेवाड़ी। धोलिया कुआं चौक स्थित होली कार्यक्रम में यंग मेन्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित स्वामी ने मुख्य यजमान के रूप में विधिवत पूजा-अर्चना कर होलिका दहन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पूजा-अर्चना सिद्धेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित बृजमोहन शास्त्री द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न करवाई गई। इस अवसर पर अमित स्वामी ने कहा कि धुलेंडी का पर्व आपसी सौहार्द, भाईचारे और प्रेम का संदेश देता है। हमें इस पर्व को शांति, सद्भाव और मर्यादा के साथ मनाना चाहिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में श्यामलाल सोनी, मोहन लाल गुप्ता, रमेश सेठी, महेंद्र अग्रवाल, सोनू गुप्ता, पारस चौधरी, दीपक, विष्णु पटेल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें