फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन व कर्मियों की हड़ताल के चलते कर्मचारियों की छुट्टी रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
वीरवार को किसान आंदोलन व कर्मचारियों की ओर से प्रदेश भर में व्यापक हड़ताल के बाद सभी विभागों में कर्मचारियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया गया है। तीन दिन तक प्रत्येक विभाग को प्रशासन के पास सभी कर्मचारियों की हाजिरी सुबह व शाम के समय अपडेट करनी होगी। बिजली व पानी की व्यवस्था सुचारु रखने के लिए विभागों को स्पेशल आदेश दिये गये हैं। बिजली निगम में स्थाई व अस्थाई करीब 1000 कर्मचारी कार्यरत हैं, बिजली सुचारु रखने के लिए निगम की ओर से ठेकेदारों को कर्मचारी तैयार रखने के लिए कह दिया गया है। निगम का दावा है कि किसी भी सूरत में बिजली व्यवस्था सुचारु रखी जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि हरियाणा से दिल्ली जाने वाले प्रदर्शनकारियों का मुख्य फोकस चार प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग अंबाला से दिल्ली, हिसार से दिल्ली, रेवाड़ी से दिल्ली और पलवल से दिल्ली होंगे।
26 नवंबर को यात्रा करने से बचे यात्री
डीसी यशेंद्र सिंह ने बताया कि दिल्ली की ओर जाने वाले चार प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों यानी अंबाला से दिल्ली, हिसार से दिल्ली, रेवाड़ी से दिल्ली और पलवल से दिल्ली की तरफ भी किसानों का फोकस होने की संभावना है। अंबाला जिला के शंभू बॉर्डर, भिवानी जिला के गांव मुढ़ाल चौक, करनाल जिला की घरौंडा अनाज मंडी, झज्जर जिला के बहादुरगढ़ में टिकरी बॉर्डर तथा सोनीपत जिला के राई राजीव गांधी एजुकेशन सिटी से यातायात को मोड़ा जा सकता है या सड़क को अवरुद्ध किया जा सकता है। यात्रियों की सुविधा के लिए एक ट्रेवल एडवाइजरी जारी की गई। 25 व 26 नवंबर को पंजाब से हरियाणा में प्रवेश करने वाले रास्तों तथा 26 नवंबर व 27 नवंबर 2020 को हरियाणा से दिल्ली में प्रवेश करने वाले रास्तों पर यातायात-अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में लोग इस दिन यात्रा करने से बचें।
विज्ञापन

डीसी ने विशेष बैठक बुलाकर तैयार रहने के दिये आदेश
डीसी यशेंद्र सिंह अधिकारियों को निर्देश दिए सभी विभागाध्यक्ष अपने-अपने कार्यालय में उपस्थित कर्मचारियों की हाजिरी डीसी कार्यालय में अवश्य भेजें। डीसी ने बिजली निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला में किसी भी सूरत में बिजली बाधित न हो इसका पूरा ध्यान रखा जाए। उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला में पानी की सप्लाई भी पूरी तरह से की जाए। उन्होंने हरियाणा राज्य परिवहन विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि हरियाणा रोडवेज की बसें आम दिनों की तरह चले, यह सुनिश्चित किया जाए। बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिषेक जोरवाल, एडीसी राहुल हुड्डा, एसडीएम कोसली कुशल कटारिया, एसडीएम रेवाड़ी रविन्द्र यादव, एसडीएम बावल मनोज कुमार, सीटीएम संजीव कुमार, डीएसपी अमित भाटिया, डीएसपी हंसराज, सीएमओ डॉ. सुशील माही सहित बिजली विभाग, जनस्वास्थ्य विभाग, हरियाणा राज्य परिवहन विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
निगम की ओर से हड़ताल से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। कर्मचारी उपलब्ध कराने वाले ठेकेदारों को कर्मचारी तैयार रखने के लिए कहा दिया गया है। किसी भी कीमत पर बिजली सप्लाई को सुचारु रखा जाएगा। सभी कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है।
विज्ञापन

- पीके चौहान, एसई, बिजली निगम
हड़ताल के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है, सभी बसों का संचालन सुनिश्चित किया जाएगा। सभी कर्मचारियों को छुट्टी रद्द कर दी गई है।
- नवीन शर्मा, जीएम रोडवेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें