फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

Fri, 13 Jun 2025 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 26बावल कृषि कॉलेज में धरने पर बैठे विद्यार्थी। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बावल। चौधरी चरण सिंह कृषि विश्विद्यालय हिसार में मांगों को लेकर छात्रों पर लाठीचार्ज करने के विरोध में बावल कृषि कॉलेज के विद्यार्थियों ने वीरवार को प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने कहा कि जबतक उनकी मांगें पूरी नहीं की जाती हैं, तबतक उनका विरोध जारी रहेगा।
प्रदर्शन में 250 विद्यार्थी शामिल हुए। धरने की सूचना मिलते ही बावल पुलिस और गुप्तचर विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और विद्यार्थियों से बातचीत की। छात्र अपनी मांगों पर अड़े रहे।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों ने बताया कि जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जाती धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा छात्रवृत्ति पहले स्कूल 75% से अधिक अंक वाले सभी बच्चों को मिलती थी। अब सिर्फ 25% छात्रों को छात्रवृत्ति दी जा रही है।
विज्ञापन

इसी के विरोध में हिसार में धरना प्रदर्शन किया जा रहा था। छात्रों का कहना है कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर विरोध जता रहे छात्रों पर सहायक प्रोफेसर ने भी लाठी चार्ज कर दी, जिसे कई छात्रों को चोटें लगी हैं।
मांग है कि लाठीचार्ज करने वाले दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। दोषी स्टाफ को बर्खास्त किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें