परीक्षा परिणाम आने पर खुशी मनाते सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षक । स्रोत : स्कूल
रेवाड़ी। सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने हरियाणा बोर्ड की 12वीं के परिणाम में बेहतर प्रदर्शन किया है। कार्तिक ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। अंजलि ने 95 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय, मोनिका ने 94.2 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय तथा काजल ने 92.9 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चतुर्थ स्थान हासिल किया। 9 विद्यार्थियों ने 85 प्रतिशत से अधिक, 18 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक तथा 26 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। विद्यालय की चेयरपर्सन मंजू बाला ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्टाफ सदस्यों को बधाई दी। संवाद