फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: प्रगतिशील किसान यशपाल सम्मानित

Sat, 28 Feb 2026 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए गांव कंवाली निवासी प्रगतिशील किसान यशपाल खोला को नवोन्मेषी किसान पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

यह सम्मान भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद एवं भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ने प्राकृतिक कृषि के प्रचार-प्रसार के लिए प्रदान किया।
यह कार्यक्रम नई दिल्ली स्थित पूसा संस्थान परिसर में आयोजित कृषि मेले के दौरान संपन्न हुआ, जिसमें देशभर के किसानों ने अपने अनुभव साझा किए।
27 फरवरी को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यशपाल खोला को यह सम्मान प्रदान किया। यशपाल खोला पिछले लगभग दस वर्षों से प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय जिले के किसानों, कृषि विशेषज्ञों, अधिकारियों तथा बुजुर्गों के आशीर्वाद और सहयोगी संस्थाओं को दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें