रेवाड़ी। पुलिस ने तेल चोरी के मामले में एक और आरोपी यूपी के जिला मैनपुरी के गांव मथुरियाहार निवासी रमेश उर्फ दद्दू चंद्र का प्रोडक्शन वारंट पर लिया। इस मामले में दो आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया है। एसपी कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार 4 दिसंबर 2018 को इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अधिकारी योगेश कुमार ने पाइपलाइन में सेंध लगाकर तेल चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने दो आरोपी जोगिंद्र और शैलेंद्र को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।